राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तारादेवी के साथ संकट मोचन में किए दर्शन,भंडारा भी किया ग्रहण 

देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय शिमला प्रवास पर हैं. मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संकट मोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में दर्शन किए. सुबह अपने आधिकारिक आवास प्रेसिडेंट रिट्रीट से रवाना

May 7, 2024 - 20:02
 0  11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तारादेवी के साथ संकट मोचन में किए दर्शन,भंडारा भी किया ग्रहण 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   07-05-2024

देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय शिमला प्रवास पर हैं. मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संकट मोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में दर्शन किए. सुबह अपने आधिकारिक आवास प्रेसिडेंट रिट्रीट से रवाना होने के बाद राष्ट्रपति पहले संकट मोचन मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तारादेवी मंदिर कमेटी ने स्मृति चेंज देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहे. संकट मोचन मंदिर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के ऐतिहासिक तारादेवी मंदिर पहुंची और परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. यहीं राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ भंडारा भी ग्रहण किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow