एनएच 707 पर दर्दनाक हादसा , भूस्खलन की चपेट में आई बोलेरो पिकअप , दो युवकों की मौत 

नेशनल हाईवे 707 पांवटा साहिब - हाटकोटी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन के चलते एनएच 707 पर एक बोलेरो पिकअप भूस्खलन की चपेट में आ गई , जिसके चलते दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 707 पांवटा साहिब - हाटकोटी मार्ग पर कुरूडू सुनेल के पास नेशनल हाईवे का कार्य चल रहा था इसी दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हुआ

Apr 28, 2024 - 18:54
 0  360
एनएच 707 पर दर्दनाक हादसा , भूस्खलन की चपेट में आई बोलेरो पिकअप , दो युवकों की मौत 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-04-2024
नेशनल हाईवे 707 पांवटा साहिब - हाटकोटी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन के चलते एनएच 707 पर एक बोलेरो पिकअप भूस्खलन की चपेट में आ गई , जिसके चलते दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 707 पांवटा साहिब - हाटकोटी मार्ग पर कुरूडू सुनेल के पास नेशनल हाईवे का कार्य चल रहा था इसी दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हुआ , जिसके चलते बोलेरो पिकअप एचपी 10बी 2308 इसकी चपेट में आ गई। बताते हैं कि  बोलेरो में दो लोग सवार थे , जिनकी दबने से मौत हो गई है। 
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर बाद कुरुड़ू सुनेल  मार्ग पर जब एनएच का काम चल रहा था तो उसी  दौरान भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसी दौरान हाईवे के किनारे में कटिंग का काम भी चल रहा था जिस वजह से यह भूस्खलन हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी  ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि एनएच 707 पर कुरूडू सुनेल के समीप यह हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि भारी भूस्खलन के चलते चट्टानों और पत्थरों की चपेट में आने से बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो गई जिसके चलते गाड़ी में सवार दो लोग भी इसकी चपेट में आ गए। 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विशंभर पुत्र केशव राम निवासी पलकन और सतीश कुमार पुत्र प्रीतम सिंह गांव धारा तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह स्वयं, तहसीलदार जुब्बल गुरमीत नेगी, डीएसपी रोहड़ू रविंदर नेगी , एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान , होम गार्ड के जवान, डॉक्टरों की टीम एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुँच गए थे। इसके अतिरिक्त, मौके की नजाकत को देखते हुए 05 एम्बुलेंस और फायर टेंडर की मौके पर बुलाए गए थे। 
उन्होंने बताया कि अचानक हुए भारी भूसखलन की चपेट में एक गाड़ी बोलेरो नंबर HP10B 2308 आ गयी जिसके कारण सतीश कुमार गाँव धारा तहसील रोहड़ू और बिशम्बर शर्मा गाँव पलकन तहसील रोहड़ू की मौक़े पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारजनों को फौरी राहत के रूप में 15000-15000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ देर के लिए बाधित हुआ था जिसे अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow