मौसम का कहर : अंधड़ से रसोईघर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की उपतहसील पांगणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशोगल के भुंडल में शुक्रवार देर शाम अंधड़ ने कहर बरपाया। अंधड़ से रसोईघर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल

May 11, 2024 - 15:16
 0  32
मौसम का कहर : अंधड़ से रसोईघर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    11-05-2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की उपतहसील पांगणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशोगल के भुंडल में शुक्रवार देर शाम अंधड़ ने कहर बरपाया। अंधड़ से रसोईघर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। 

हादसे के समय रसोईघर के भीतर मकान मालिक व उसका पुत्र माैजूद थे जबकि व्यक्ति की पत्नी पशुशाला में पशुओं का चारा डालने गई थी।  जानकारी के अनुसार घर के साथ माैजूद एक विशालकाय पेड़ अचानक उखड़कर घर व आंगन में बनी रसोईघर पर गिर गया।

 इससे घर के मालिक 42 वर्षीय नारद पुत्र परस राम की मौके पर ही माैत हो गई। नारद का बेटा विनय कुमार(16) घायल हो गया। हादसे में घायल युवक का प्राथमिक उपचार नागरिक अस्पताल करसोग में चल रहा है।  

युवक की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।   प्रधान ग्राम पंचायत मशोगल मुर्तू देवी ने बताया कि नारद बहुत गरीब परिवार से संबंध रखता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow