अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरी कार, हादसे में दो शिक्षकों की मौत दो गंभीर रूप से घायल 

कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो अध्यापकों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Sep 11, 2024 - 17:25
 0  26
अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरी कार, हादसे में दो शिक्षकों की मौत दो गंभीर रूप से घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - भरमौर   11-09-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला चंबा के भरमौर में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो अध्यापकों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा मंगलवार देर रात को पेश आया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान दिलीप चंद निवासी सरैण राख और नवीन कुमार निवासी होली के तौर पर हुई है। वहीं, घायलों में कमलेश कुमार जिसे गंभीर हालत के चलते चंबा से टांडा रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल जर्म सिंह का चंबा अस्पताल में ही इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow