दारचा-शिंकुला पास में फटा बादल , दो पुल क्षतिग्रस्त कई सड़कें बंद , पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। समेज , बागीपुल , राजबन , चंबा व सगनम गांव के बाद अब दारचा के पास बादल फटने से तबाही हुई है। लाहौल-स्पीति के दारचा-शिंकुला मार्ग पर दारचा से लगभग 16 किमी दूर बादल फटने से पुराने व नए दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है

Aug 3, 2024 - 17:39
 0  42
दारचा-शिंकुला पास में फटा बादल , दो पुल क्षतिग्रस्त कई सड़कें बंद , पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

यंगवार्ता न्यूज़ - केलांग  03-08-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। समेज , बागीपुल , राजबन , चंबा व सगनम गांव के बाद अब दारचा के पास बादल फटने से तबाही हुई है। लाहौल-स्पीति के दारचा-शिंकुला मार्ग पर दारचा से लगभग 16 किमी दूर बादल फटने से पुराने व नए दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल शिंकुला दर्रा होकर दारचा से जांस्कर सड़क यातायात के लिए बंद है। सीमा सड़क संगठन मार्ग को बहाल करने में जुटा है। लेकिन नुकसान अधिक होने से करीब 2-3 दिन का समय लग सकता है। 
जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और दारचा से शिंकुला सड़क का उपयोग तब तक न करें जब तक इसे उपयोग के लिए सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि दारचा-शिंकुला मार्ग बंद हो गया है। उधर , समेज , बागीपुल व राजबन में बादल फटने के दो दिन बाद भी 46 लोगों का पता नहीं चल पाया है। रामपुर के समेज में 36 लोग लापता हैं। अब तक सात शव मिल चुके हैं। उधर, जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे व 191 सड़कें यातायात के लिए ठप रहीं। 
इसके अतिरिक्त 294 बिजली ट्रांसफार्मर व 120  जल आपूर्ति स्कीमें भी बाधित हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं चंबा , कुल्लू , लाहौल-स्पीति , मंडी व शिमला में प्रभावित हैं। काजा उपमंडल के सगनम गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई। बादल फटने से बाढ़ के साथ आए मलबे में एक गाड़ी दब गई। मृतक महिला की पहचान जंगमो (55) पत्नी पदम दुर्जे निवासी सगनम के रूप में हुई है। अतिरिक्त उपायुक्त की अगुवाई में उपमंडलाधिकारी नागरिक, नायब तहसीलदार और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक टुकड़ी और पुलिस दल बचाव कार्य में जुट गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow