मंडी के धलारा गांव में 6 कमरों का कच्चा मकान गिरकर ध्वस्त, घटना में लाखों  का नुकसान 

प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल की संधोल तहसील के तहत आने वाले धलारा गांव में 6 कमरों का कच्चा मकान गिरकर ध्वस्त हो गया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही

Sep 12, 2024 - 13:05
 0  8
मंडी के धलारा गांव में 6 कमरों का कच्चा मकान गिरकर ध्वस्त, घटना में लाखों  का नुकसान 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    12-09-2024

प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल की संधोल तहसील के तहत आने वाले धलारा गांव में 6 कमरों का कच्चा मकान गिरकर ध्वस्त हो गया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जिसमें मकान गिरने का भयावह मंजर साफ दिखाई दे रहा है। 

जानकारी के अनुसार यह मकान जानकी देवी पत्नी चेतराम का था। घटना के समय जानकी देवी मनरेगा मजदूरी के लिए गई हुई थी और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। यदि घर पर कोई मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि बुधवार को मौसम साफ था और धूप भी खिली थी लेकिन उससे एक दिन पहले मंगलवार को इलाके में काफी तेज बारिश हुई थी।

पंचायत और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। बताया जा रहा है कि करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत दे दी गई है और आगामी राहत के लिए केस बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित परिवार को प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow