शर्मनाक : निगम की बस में सफर कर रही छात्रा से छेड़खानी, मामले में HRTC के दो कर्मचारी गिरफ्तार

देश सहित प्रदेश में छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं शिमला में भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ लगे है। पिछले पांच दिनों में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी

Sep 5, 2024 - 13:30
 0  402
शर्मनाक : निगम की बस में सफर कर रही छात्रा से छेड़खानी, मामले में HRTC के दो कर्मचारी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-09-2024

देश सहित प्रदेश में छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं शिमला में भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ लगे है। पिछले पांच दिनों में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो मामलों में शिक्षकों पर स्कूल व कॉलेज परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। 

वहीं सफर के लिए सुरक्षित माने जाने वाली एचआरटीसी की बस में सफर कर रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो कर्मचारियों पर छात्रा से छेड़खानी के आरोप लगे हैं। दोनों आरोपित भी सरकारी बस में छात्रा के साथ सफर कर रहे थे।

छेड़खानी करने वाला एक आरोपी एचआरटीसी का चालक और दूसरा मैकेनिक है। वहीं पीड़िता एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा है। उसकी शिकायत पर सुन्नी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow