नंगल व रोपड़ रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को 12 घंटे मिलेगी रेल टिकट बुकिंग सुविधा  

नंगल व रोपड़ रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को 12 घंटे रेल टिकट बुकिंग सुविधा मिलेगी। रेलवे ने तीनों रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ से सायं आठ बजे तक टिकट आरक्षण सुविधा देने का निर्णय लिया

Sep 5, 2024 - 13:43
 0  10
नंगल व रोपड़ रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को 12 घंटे मिलेगी रेल टिकट बुकिंग सुविधा  

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   05-09-2024

नंगल व रोपड़ रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को 12 घंटे रेल टिकट बुकिंग सुविधा मिलेगी। रेलवे ने तीनों रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ से सायं आठ बजे तक टिकट आरक्षण सुविधा देने का निर्णय लिया है। ऊना रेलवे स्टेशन पर इससे पहले मार्निंग शिफ्ट में ही टिकट बुकिंग सेवाएं चल रही थीं। 

रेल यात्रियों द्वारा लंबे समय से आठ से आठ बजे तक टिकट आरक्षण सुविधा करने की मांग उठाई जा रही थी। ऊना रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में नौ रेल सेवाएं नियमित रूप से अपडाउन कर रही हंै। सात रेल सेवाएं रोजाना चलती हैं।

दो रेल सेवाएं सप्ताहिक चल रही हैं। जिला ऊना से ऊना जनशताब्दी, अंब-अंदौरा-चंडीगढ़ पैसेंजर, ऊना-हरिद्वार, वंदे भारत, साबरमती एक्सप्रेस, अंब अंदौरा-अंबाला पैसेंजर, हिमाचल एक्सप्रेस, गुरुवार को दोपहर को ऊना-नांदेड साहिब, शुक्रवार-शनिवार को ऊना-इंदौर रेल सेवाएं चल रही हैं। 

उक्त रेल सेवाएं चलने से हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है। रेल यात्रियों राजीव वशिष्ट, सोहन लाल, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, रोहित कुमार, कमला देवी आदि ने बताया कि ऊना में करीब नौ रेल सेवाएं चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow