ड्यूटी देकर घर पहुंचा एचआरटीसी कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत

हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के अधीन आने वाले सराहा बस अड्डा के प्रभारी राजेंद्र सिंह कपूर का बीती रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। कपूर का जन्म 24 जून 1971 को बजगा पंचायत के गांव श्यामपुर गांव में हुआ

Sep 22, 2023 - 20:00
 0  1916
ड्यूटी देकर घर पहुंचा एचआरटीसी कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत


यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  22-09-2023


हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के अधीन आने वाले सराहा बस अड्डा के प्रभारी राजेंद्र सिंह कपूर का बीती रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। कपूर का जन्म 24 जून 1971 को बजगा पंचायत के गांव श्यामपुर गांव में हुआ। राजेंद्र सिंह कपूर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में शिमला 2 डिपो से अपनी सेवा  की शुरुआत की थी। 

उनकी अधिकतर सेवा शिमला लोकल डिपो में रही है। उसके बाद उन्होंने अपने गृह जिले सिरमौर का रुख किया। अपने काम के प्रति निष्ठा का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि अपनी मौत से करीब 3 घंटे पहले भी है ड्यूटी देकर ही घर पहुंचे थे। घर आते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन फानन में सराहा अस्पताल में ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
वह अपने पीछे पत्नी दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए। शुक्रवार दोपहर बाद गंबर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर एचटीसी का स्टाफ के अलावा भारी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow