ट्राले से टकराई शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों की वैन , 9 लोगों की मौत एक घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले में बारातियों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी , जिसमें नौ लोगों की जान चली गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा रात को जिले के अकलेरा थाना के अंतर्गत हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए। 

Apr 21, 2024 - 19:44
 0  95
ट्राले से टकराई शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों की वैन ,  9 लोगों की मौत एक घायल
 

न्यूज़ एजेंसी - जयपुर  21-04-2024

राजस्थान के झालावाड़ जिले में बारातियों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी , जिसमें नौ लोगों की जान चली गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा रात को जिले के अकलेरा थाना के अंतर्गत हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए। 
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना का शिकार हुए लोग मध्यप्रदेश के डूंगरी से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर डुगर गांव लौट रहे थे। इस दौरान एनएच 52 पर पचोला पास ट्राले ने मारुति वैन को टक्कर मार दी। अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई के अनुसार हादसा थाने से करीब 5 किमी दूर भोपाल मार्ग पर हुआ। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग 35 से कम उम्र के हैं। 
उनकी पहचान अकलेरा निवासी अशोक कुमार (24) , रोहित (16) हेमराज (33 ), सोनू (22) , दीपक (24) , रविशंकर (25) , रोहित (22) जगदीश बागरी और हरनावदा शाहजी, रामकृष्ण (20) और राहुल के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow