कांग्रेस की सभी गारंटियां फेल, भय, भ्रम, भ्रष्टाचार की राजनीति ही कांग्रेस की पहचान : अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रवास पर हैं। कल लगातार जनसुनवाईयों और बैठकों के दौर के बाद 30 जनवरी को अनुराग ठाकुर पुनः स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते

Jan 30, 2024 - 18:39
Jan 30, 2024 - 18:50
 0  22
कांग्रेस की सभी गारंटियां फेल, भय, भ्रम, भ्रष्टाचार की राजनीति ही कांग्रेस की पहचान : अनुराग ठाकुर 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    30-01-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रवास पर हैं। कल लगातार जनसुनवाईयों और बैठकों के दौर के बाद 30 जनवरी को अनुराग ठाकुर पुनः स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते, बैठकों की अध्यक्षता करते व जन साधारण की समस्याओं को सुनते नजर आए। 

अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के पनसाई स्थित अंश होटल व घुमारवीं विधानसभा के हटवाड देहरा स्थित थारू मंदिर में सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने  हमीरपुर के भोरंज में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों से वार्तालाप करते हुए अनुराग ठाकुर ने कई प्रश्नों के जवाब दिए।

अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, "कांग्रेस का काम सिर्फ भय, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति करना है। आज इनकी सारी गारंटिया फेल हो चुकी हैं। इन्होंने न माताओं बहनों को ₹1500 दिए, ना युवाओं को 5 लाख रोजगार दिया। 

ईडी के समन के बाद से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में बैंकों के साथ हेरा फेरी का देश का पैसा लेकर भागे हुए भगौड़ों को पकड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी 'इकोनामिक ऑफेंडर्स बिल' लेकर आई। 

लेकिन अगर किसी राज्य के मुख्यमंत्री के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और वह जांच एजेंसियों का सामना करने की बजाय भागते हैं तो यह गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है। इसके ऊपर ना आम आदमी पार्टी बोल रही है, ना कांग्रेस बोल रही है, ना हीं उनके अन्य सहयोगी कुछ बोल रहे हैं। आखिरकार भ्रष्टाचार के मामले में सभी एकजुट क्यों है?"

लालू यादव और राष्ट्रीय जनता दल के ऊपर टिप्पणी करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "यह वही लोग हैं जो पिछड़ों की राजनीति और सामाजिक न्याय की बात कर राजनीति में आए थे पर राजनीति में आकर चारा घोटाला किया। जब केंद्र में मंत्री बने तब लोगों को जमीन देने के नाम पर उनकी जमीन हड़प ली।   
 
नादौन विधानसभा क्षेत्र के मालग सेक्टर की संगठनात्मक बैठक  मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू ने दी । मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं और अनुराग ठाकुर व विजय अग्निहोत्री का स्वागत अभिनंदन किया और पार्टी द्वारा पूर्व में चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री जी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया और  पार्टी के हर कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वह अपना महत्वपूर्ण समय आने वाले चुनाव के लिए न्योछावर कर दें अग्निहोत्री ने बताया की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के माध्यम से नादौन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। 

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा भाजपा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर जिला महामंत्री अजय रिंटू मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया मंडल महामंत्री अजमेल वर्मा सुरेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर बीडीसी अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा पार्लियामेंट्री आईटी प्रभारी जग सिंह ठाकुर सभी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री मालग सेक्टर के त्रिदेव और भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow