अब भारत में भी लागू होगा एक देश , एक चार्जर नियम जानिए पूरी खबर

यूरोपीय यूनियन की तरह अब भारत में भी हर तरह की डिवाइस पर एक ही तरह का चार्जर इस्तेमाल होगा। यूरोपियन यूनियन ने साल 2022 में इस नियम का लागू किया था , इसके बाद ऐपल को भी आईफोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट देना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत सरकार भी इस कानून को लागू करने की तैयारी में है।

Jun 27, 2024 - 20:07
 0  174
अब भारत में भी लागू होगा एक देश , एक चार्जर नियम जानिए पूरी खबर

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  27-06-2024
यूरोपीय यूनियन की तरह अब भारत में भी हर तरह की डिवाइस पर एक ही तरह का चार्जर इस्तेमाल होगा। यूरोपियन यूनियन ने साल 2022 में इस नियम का लागू किया था , इसके बाद ऐपल को भी आईफोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट देना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत सरकार भी इस कानून को लागू करने की तैयारी में है। 
माना जा रहा है कि साल 2025 से भारत में बिकने वाले सभी मोबाइल और टैबलेट में एक कॉमन चार्जर का इस्तेमाल होगा और यह टाइप-सी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय जल्द ही गैजेट कंपनियों के साथ इस मुद्दे पर एक आखिरी बात करने वाला है। यह नियम लैपटॉप पर भी लागू होगा , लेकिन लैपटॉप के लिए इस साल 2026 में लागू किया जाएगा। 
इस कानून को लागू करने के पीछे बड़ा कारण इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करना है। इसके अलावा यूजर्स को भी सहूलियत होगी, क्योंकि उन्हें अलग-अलग गैजेट के लिए अलग से चार्जर नहीं खरीदने पड़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow