जरुरत पड़ी तो देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए बदल देंगे कानून : सीएम सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह पौंग बांध विस्थापितों की समस्या को समझते हैं। हमारी सरकार किसी का घर खाली नहीं करवाती , बल्कि घर बनाने के लिए तीन गुना राशि देती है। देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े तो बदलेंगे। चुनाव आचार संहिता के कारण अभी किसी तरह की कोई घोषणा नहीं कर सकते। लेकिन, विस्थापितों की हरसंभव मदद की जाएगी

Jun 29, 2024 - 19:51
 0  6
जरुरत पड़ी तो देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए बदल देंगे कानून : सीएम सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  29-06-2024


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह पौंग बांध विस्थापितों की समस्या को समझते हैं। हमारी सरकार किसी का घर खाली नहीं करवाती , बल्कि घर बनाने के लिए तीन गुना राशि देती है। देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े तो बदलेंगे। चुनाव आचार संहिता के कारण अभी किसी तरह की कोई घोषणा नहीं कर सकते। लेकिन, विस्थापितों की हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री देहरा में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के चुनाव प्रचार के दौरान यूथ कांग्रेस के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि पूर्व आजाद विधायक ने अपने राजनीतिक फायदे व लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विधायकी बेची है। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में दूसरी बार विधायक बनने के 14 माह बाद ही बिक गए। देहरा की जनता को होशियार सिंह से पूछना चाहिए कि वह न कांग्रेस के थे न भाजपा के , फिर क्या मुसीबत आ पड़ी कि इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकने के बाद होशियार सिंह एक महीना देहरा विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए। सरकार गिराने में लगे रहे , इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए धरने पर बैठे। 

कोई आजाद विधायक ऐसे इस्तीफा नहीं देता , यह सामान से भरे उस अटैची का दबाव था जो भाजपा से मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार सिंह बताएं कि देहरा की जनता व सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए उन्होंने कभी धरना दिया। सीएम ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी व बेईमानी के बीच है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन देहरा के सदस्यों के साथ भी बैठक कर चुनाव के लिए सहयोग मांगा। 

इस मौके पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा , चेयरमैन कैबिनेट रैंक भवानी पठानिया , विधानसभा में डिप्टी व्हिप केवल सिंह पठानिया , विधायक संजय रत्न , पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार , नरदेव कंवर , संजय चौहान , पूर्व विधायक योगराज, अजय महाजन, डॉ. राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर , पूर्व उम्मीदवार पवन ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुलविंदर इत्यादि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow