नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे और नकदी के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने छन्नी में ससुर और दामाद को चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Mar 3, 2024 - 13:02
 0  46
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे और नकदी के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली   03-03-2024

प्रदेश में नशे की तस्कर के मामले लगातार सामने आ रही है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने छन्नी में ससुर और दामाद को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.15 ग्राम चिट्टा और 20160 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान आकाशदीप (दामाद) पुत्र सरफू सिंह निवासी मेहतावपुर और दलीप कुमार पुत्र अशोक कुमार के तौर पर हुई है। 


मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आकाशदीप छन्नी में अपने ससूराया आया हुआ था। पुलिस ने उसके ससूराल में दबिश देकर उनके कब्जे से 7.15 ग्राम चिट्टा और 20160 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow