नवरात्री को लेकर प्रदेश में दुल्हन की तरह सजाएं शक्तिपीठ, मंदिरों में सभी तैयारियां शुरू 

प्रदेश में चैत्र नवरात्र शुरू होने में चंद घंटे ही बचे हैं। ऐसे में मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। हिमाचल में सभी शक्तिपीठों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा

Apr 8, 2024 - 17:15
 0  41
नवरात्री को लेकर प्रदेश में दुल्हन की तरह सजाएं शक्तिपीठ, मंदिरों में सभी तैयारियां शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - श्रीनयनादेवी   08-04-2024

प्रदेश में चैत्र नवरात्र शुरू होने में चंद घंटे ही बचे हैं। ऐसे में मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। हिमाचल में सभी शक्तिपीठों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

दूर-दूर तक माता के दरबार का यह मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के दिलों में प्राकृतिक सौंदर्य की अपार छठा बिखेर रहा है । चैत्र नवरात्रों में जहां पर पंजाब के 15 कारीगरों के द्वारा पिछले तीन दिन से मंदिर की सजावट का कार्य चल रहा है। 

मंगलवार से माता जी के चैत्र नवरात्र बड़ी धूमधाम के साथ शुरू होंगे, वहीं पर हिमाचल सरकार के दिशा निर्देशों से मंदिर न्यास जिला प्रशासन नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow