हिमाचल में महंगा हुआ आशियाना बनाना, 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े सरिया के दाम 

हिमाचल प्रदेश में बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढ़ने शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 500-700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। वहीं डीलरों का कहना है कि सरिए के बाद सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी

Apr 7, 2024 - 12:04
 0  233
हिमाचल में महंगा हुआ आशियाना बनाना, 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े सरिया के दाम 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    07-04-2024

हिमाचल प्रदेश में बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढ़ने शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 500-700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। वहीं डीलरों का कहना है कि सरिए के बाद सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई तो लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।

सरिया के दाम अब 6500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। भवन व अन्य निर्माण करने वाले लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इससे पहले सरिया के दाम 5700 से 6000 हजार रुपये प्रति क्विंटल थे। अब दो दिन के भीतर ही सरिया के दाम 6200 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। 

दधोल में सरिया विक्रेता कृष्ण लाल एंड कंपनी के संचालक पवन बरूर ने बताया कि सरिया के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं ईंट, रेत, बजरी के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं। बढ़िया क्वालिटी की ईंट का दाम 10 रुपये प्रति ईंट तक हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow