पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी एचआरटीसी की बस , दस सवारियां घायल 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज दोपहर को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है , जहां हिमाचल पर परिवहन निगम की बस जुखाला के पास ध्यान पुल पर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस शिमला से जंगल बेरी की और जा रही थी

Apr 28, 2024 - 14:43
 0  209
पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी एचआरटीसी की बस , दस सवारियां घायल 
यंगवार्ता न्यूज़ -  बिलासपुर  28-04-2024
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज दोपहर को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है , जहां हिमाचल पर परिवहन निगम की बस जुखाला के पास ध्यान पुल पर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस शिमला से जंगल बेरी की और जा रही थी। 
जब बस घ्याणा पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार को देखकर चालक ने बस को साइड में रोक दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी मारकंड पहुंयाया। 
यहां पर तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को एम्स बिलासपुर में भी रेफर किया गया है। बताते हैं कि यह हादसा रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे हुआ है जैसे ही बस पुल से नीचे गिरी तो आसपास का क्षेत्र चीख पुकार से गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। 
जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow