कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट, यात्री परेशान  

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला आने वाली छह ट्रेनें शनिवार को ढाई घंटे तक लेट हो गईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा

May 12, 2024 - 12:23
 0  17
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट, यात्री परेशान  

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    12-05-2024

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला आने वाली छह ट्रेनें शनिवार को ढाई घंटे तक लेट हो गईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को वीकेंड के चलते ट्रेनें सही समय पर नहीं चलने से कई लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। 

किसान आंदोलन के चलते शिमला आने वाली ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है, क्योंकि बाहरी राज्यों से कालका पहुंचने वाली ट्रेनें भी सही समय पर नहीं आ रही हैं। अंबाला से ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया जाने से ट्रेनें अधिक लेट हो रही हैं। इन ट्रेनों के पहुंचने के बाद ही कालका से शिमला को ट्रेन रवाना हो रही है।

शनिवार को कालका-शिमला स्पेशल 04506 ट्रेन कालका से सुबह 4:45 की बजाय सुबह 5:00 बजे कालका से शिमला की ओर चली। यह ट्रेन 15 मिनट देरी से चली। वहीं शिवालिक एक्सप्रेस 52451 ट्रेन 5:45 बजे की बजाय 8:20 बजे करीब 2.35 घंटे देरी से चली। कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन 52453 ट्रेन 6:20 बजे की बजाय 8:42 बजे शिमला रवाना हुई। 

यह ट्रेन 2.22 घंटे देरी से चली। कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 ट्रेन 7:00 बजे की बजाय 8:00 बजे अन्य ट्रेनों से पहले शिमला की ओर रवाना किया गया, जबकि कालका-शिमला स्पेशल 04563 ट्रेन 8:05 बजे के निर्धारित समय की बजाय 9:35 बजे चली। इस ट्रेन को 1.30 घंटे देरी से शिमला की ओर रवाना किया गया।

लुधियाना से चंडीगढ़ के बीच एक ही लाइन होने के कारण ट्रेन को काफी देरी हो रही है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से दिल्ली से आने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। इस कारण ट्रेनों में अधिक भीड़ भी हो गई है। वहीं पर्यटन सीजन भी चरम पर है।इसके अलावा बोर्ड की ओर से दिल्ली से आने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। इस कारण ट्रेनों में अधिक भीड़ भी हो गई है। वहीं पर्यटन सीजन भी चरम पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow