कांग्रेस सरकार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत हर हाल में पूरा करेगी अपना कार्यकाल : विक्रमादित्य 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है, जो अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तीन उपचुनावों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी

Jul 4, 2024 - 13:52
 0  15
कांग्रेस सरकार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत हर हाल में पूरा करेगी अपना कार्यकाल : विक्रमादित्य 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-07-2024

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है, जो अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तीन उपचुनावों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ये शब्द बुधवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि पिछले छह विधानसभा उपचुनावों में से चार सीटों पर कांग्रेस की जीत के साथ जनता भाजपा को करारा सबक सिखा चुकी है और अब की बार तीनों विधानसभा उपचुनावों में जनता भाजपा को एक बार फिर झटका देने वाली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीनों विधानसभा उपचुनाव रिकॉर्ड मार्जिन के साथ जीतेगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी 10 गारंटियों में से पांच पूरी कर दी हैं। इसमें कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की सम्मान राशि जारी करना है। कांग्रेस सरकार जनहित के कार्यों को हमेशा प्रमुखता देते हुए उन्हें हर हाल में पूरा करती है। इस दौरान पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने भी जनसभाओं को संबोधित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow