लेह में होने वाली अंडर-18 आइस हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना

14 जनवरी से लेह में होने वाली राष्ट्रीय अंडर 18 आइस हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश से भी टीम रवाना हो गई है। 20 सदस्य इस टीम में काजा से 19 बच्चे और एक बच्चा शिमला आइस स्केटिंग क्लब से शामिल

Jan 12, 2024 - 19:02
 0  20
लेह में होने वाली अंडर-18 आइस हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना

14 जनवरी से लेह में होगी प्रतियोगिता, हिमाचल को गोल्ड मेडल दिलाने का टीम का प्रयास

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-01-2024

14 जनवरी से लेह में होने वाली राष्ट्रीय अंडर 18 आइस हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश से भी टीम रवाना हो गई है। 20 सदस्य इस टीम में काजा से 19 बच्चे और एक बच्चा शिमला आइस स्केटिंग क्लब से शामिल हैं। 

हिमाचल को गोल्ड मेडल दिलाना टीम का लक्ष्य है हालाकि पिछली बार टीम गोल्ड मेडल दिलाने में चूक गई थी लेकिन इस बार बच्चों में प्रतियोगिता को खासा उत्साह है।

अंडर 18 आइस हॉकी हिमाचल टीम के सदस्य ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाने का पुरा प्रयास रहेगा। टीम इस बार ज्यादा मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही है।

शिमला आइस स्केटिंग क्लब आयोजक सचिव रजत मल्होत्रा ने कहा कि अंडर 18 आइस हॉकी टीम को शिमला से लेह के लिए रवाना किया गया है। शिमला आइस स्केटिंग क्लब का भी एक बच्चा टीम का सदस्य है।

25 दिसंबर से चयन प्रक्रिया शुरू हों गई थी। शिमला आइस स्केटिंग में भी एनुअल जिमखाना स्केटिंग की प्रतियोगिताएं अगले सप्ताह से करवाने का प्रयास किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow