टिप्पर की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार भिडंत, हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल
![टिप्पर की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार भिडंत, हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_66488767bfbe7.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 18-05-2024
प्रदेश के जिला हमीरपुर के नादौन में आज सुबह एक टिप्पर की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में टिप्पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया।
सूचना के अनुसार 19 साल का अनमोल कुमार पुत्र बलवीर चंद गांव कांगरी सुजानपुर सुबह लगभग तीन बजे अपने घर से टिप्पर लेकर निकला था। नादौन-ज्वालामुखी सड़क पर विश्राम गृह के समीप पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 4 बजे टिप्पर की ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई।
ट्रक में भिड़ने के टिप्पर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। इससे टिप्पर चालक अपनी सीट पर फंस गया और करीब तीन घंटे बाद उसे निकाला जा सका। स्थानीय लोग उसे निकालने का प्रयास करते रहे। मगर सफलता नहीं मिली।
आखिर में कटर से ट्रक के लोहे को काटने के बाद अनमोल को बाहर निकाला जा सकता। तब तक वह दर्द से अपनी सीट पर तड़फता रहा। स्थानीय लोगों और ड्राइवरों की मदद से उसे एम्बुलेंस से नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)