चोरों के हौंसलें बुलंद : महिला के कान से सोने की बालियां लेकर बाइक सवार शातिर फरार
ना जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला कलां में एक महिला की सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पता पूछने के नाम पर बाइक सवार दो युवक बालियां लूट कर फरार
![चोरों के हौंसलें बुलंद : महिला के कान से सोने की बालियां लेकर बाइक सवार शातिर फरार](https://youngvarta.com/uploads/images/202407/image_870x_668501889d57c.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 03-07-2024
प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला कलां में एक महिला की सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पता पूछने के नाम पर बाइक सवार दो युवक बालियां लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रक्षा देवी निवासी कोटला खुर्द ने बताया कि गत दिवस अपने घर से पैदल बाबा बाल जी मंदिर माथा टेकने जा रही थी। बाबा बाल जी के गेट को क्रॉस कर जैसे ही मंदिर की तरफ जाने लगी, तो कुछ दूरी पर रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा था और दूसरा व्यक्ति खेत में काम कर रहा था, जोकि आपस में बात कर रहे थे।
खेत में काम कर रहे व्यक्ति मेरी तरफ आया और घालूवाल को जाने वाले रास्ते के बारे पूछना लगा। मैं कोई जवाब दे पाती इसी दौरान व्यक्ति ने मेरे दोनों कानों की बालियां छीन ली और बाइक पर बैठे व्यक्ति के साथ फरार हो गया। चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। लूटपाट की वारदात को लेकर महिला ने ऊना पुलिस को शिकायत दी है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)