आईआईटी गोवा में हुआ करियर अकादमी नाहन के विनय कुमार का चयन

करियर अकादमी के छात्रों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी JEE ADVANCED की परीक्षा को फिर उत्तीर्ण कर न केवल नाहन का नाम सिरमौर में , बल्कि पूरे  हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। विनय कुमार ने JEE ADVANCED 2024 की परीक्षा में 2327 (CR) रैंक प्राप्त कर करियर अकादमी का नाम रोशन किया है

Jul 5, 2024 - 19:41
 0  39
आईआईटी गोवा में हुआ करियर अकादमी नाहन के विनय कुमार का चयन
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-07-2024
करियर अकादमी के छात्रों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी JEE ADVANCED की परीक्षा को फिर उत्तीर्ण कर न केवल नाहन का नाम सिरमौर में , बल्कि पूरे  हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। विनय कुमार ने JEE ADVANCED 2024 की परीक्षा में 2327 (CR) रैंक प्राप्त कर करियर अकादमी का नाम रोशन किया है | करियर अकादमी के विनय कुमार ने JEE ADVANCED 2024 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर IIT GOA के यांत्रिक अभियांत्रिकी ( MECHANICAL
ENGINEERING ) BRANCH में चयन हुआ है।  
इस वर्ष भारत में 1415110 विद्यार्थियों ने JEE MAINS की परीक्षा मे भाग लिया था , जिनमे से 180200  विद्यार्थी  JEE ADVANCED की परीक्षा के पात्र बने है। इन विद्यार्थियों में से 48,248 ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। इसके अलावा करियर अकादमी जिसके छात्रों ने बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के साथ - साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी करियर अकादमी का परचम लहराया है। 
इसके अलावा करियर अकादमी का परिणाम JEE MAINS में भी सराहनीय रहा। करियर अकादमी में JEE MAINS में 20 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें अभय प्रकाश’ ने ( PHYSICS ) में 100 प्रतिशत , (CHEMISTRY) में 99.9 प्रतिशत व संपूर्ण 98.33 प्राप्त किए। इस अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी , समन्वयक मनोज राठी , स्कूल के  प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने बधाई दी तथा सभी छात्रों  के  उज्जवल  भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow