सेना भर्ती की प्रैक्टिस कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल
सोलन के ठोडो ग्राउंड में सेना की भर्ती की प्रैक्टिस कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हुआ है। दलीप पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव पाब, तहसील शिलाई ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह आर्मी की भर्ती की प्रैक्टिस करने के लिए ठोडो ग्राउंड गया
![सेना भर्ती की प्रैक्टिस कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल](https://youngvarta.com/uploads/images/202407/image_870x_6687a0e5b67f8.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 05-07-2024
सोलन के ठोडो ग्राउंड में सेना की भर्ती की प्रैक्टिस कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हुआ है। दलीप पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव पाब, तहसील शिलाई ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह आर्मी की भर्ती की प्रैक्टिस करने के लिए ठोडो ग्राउंड गया था। प्रैक्टिस करने के उपरान्त ठोडो ग्राउंड से वापिस खुण्डीधार पैदल जा रहा था।
जब वह सूर्या विहार के पास पहुंचा, तो शामती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस (HP 64-2829) ने दलीप को टक्कर मार दी। टक्कर से दलीप सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में बस चालक आदर्श शर्मा के खिलाफ धारा 281,125 (a) के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)