बिहार के छपरा में तीसरा पुल गिरा, 15 दिनों में बिहार का 10वां पुल ध्वस्त  

बिहार में मानसून की बारिश शरू होते ही पुल पुलिया के ध्वस्त होने की झड़ी लग गई है। बारिश से पहले भी कई पुल गिर चुके हैं। बरसात में रफ्तार तेज हो गई है। एक दिन में पांच-पांच पुल क्षतिग्रस्त

Jul 5, 2024 - 16:18
 0  25
बिहार के छपरा में तीसरा पुल गिरा, 15 दिनों में बिहार का 10वां पुल ध्वस्त  

न्यूज़ एजेंसी - पटना    05-07-2024

बिहार में मानसून की बारिश शरू होते ही पुल पुलिया के ध्वस्त होने की झड़ी लग गई है। बारिश से पहले भी कई पुल गिर चुके हैं। बरसात में रफ्तार तेज हो गई है। एक दिन में पांच-पांच पुल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। गुरुवार को भी राज्य के छपरा में तीसरा पुल गिरने की घटना हुई। 

बुधवार को जनता बाजार में पुल नदी की बहने की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई कि गुरुवार की सुबह बनियापुर के सरेया में बना ग्रामीण पुल का पाया व पुल का बीच का हिस्सा धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल बिहार में 15 दिनों में 10 पुल टूट चुके हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। 

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी इसे साजिश बताते हुए जांच कराने की मांग करते हैं। छपरा के बनियापुर में ध्वस्त पुल सतुआ और सरेया पंचायत को जोडऩे वाली ग्रामीण सेतु है। जिसका निर्माण वर्ष 2019 में लगभग 7.5 लाख की लागत से की गई थी। 

पुल निर्माण से दोनो पंचायतो के अलावा कई गांवों को आवाजाही में सहूलियत हुई थी। हालांकि स्थानीय जमीनी बिवाद के कारण पुल के निकट सडक़ निर्माण को रोक दिया गया था। गुरुवार को पुल के धंस जाने के बाद लोग परेशान दिख रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow