कार्यालयों पर तालाबंदी कांग्रेस की निशानी , 18 महीनों से प्रदेश में ठप पड़ा है विकास : अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में नालागढ़, दत्तोवाल, बरुना, बैरक्षा व नंड में जनसंपर्क व जनसभा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने व नालागढ़ में भी कमल खिलाने का आह्वाहन किया। इसके अतिरिक्त अनुराग सिंह ठाकुर ने नालागढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित भी किया

Jul 4, 2024 - 20:00
 0  16
कार्यालयों पर तालाबंदी कांग्रेस की निशानी , 18 महीनों से प्रदेश में ठप पड़ा है विकास : अनुराग ठाकुर
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  04-07-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में नालागढ़, दत्तोवाल, बरुना, बैरक्षा व नंड में जनसंपर्क व जनसभा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने व नालागढ़ में भी कमल खिलाने का आह्वाहन किया। इसके अतिरिक्त अनुराग सिंह ठाकुर ने नालागढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित भी किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है। विकास कार्य ठप्प हो जाता है , कब्जा बढ़ना शुरू हो जाता है। 
नालागढ़ में केएल ठाकुर ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार में लगभग 550 करोड़ रुपये के विकास कार्यों यहाँ लाने का काम किया। मगर प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी दुर्भावना से ग्रसित होकर विकास कार्यों पर तालाबंदी करने का काम किया है। कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95000 करोड़ पहुँचा दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं , लेकिन यहाँ चल रहे स्वास्थ्य संस्थान , शिक्षा केंद्र , सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दियां हों या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएँ हों सब बंद करने का काम किया। 
कांग्रेस बताये आखिर जनता का क़सूर क्या है। एक तरफ़ वो कहते हैं कि हमने हिंदुओं को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाई दूसरी तरफ़ वो मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी व सड़क के लिए भी प्रदेश की जनता को तरसा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सरकार अपने ही उद्योगों को चौपट करने में लगी है जबकि मैंने हमारे ट्रक यूनियन के अनुरोध पर मध्य प्रदेश की सरकार से बात करके एंट्री टैक्स बंद करा कर प्रति ट्रक 2500 रुपये का फ़ायदा कराने का काम किया है। कांग्रेस बताएं कि उसने प्रदेश के हित में पिछले 18 महीने में क्या काम किया है। 
झूठी गारंटी देकर सिर्फ़ जनता को ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आज अगर हिमाचल के नालागढ़ व इसके साथ लगते इलाक़ों में लगे उद्योगों में 7 लाख लोग कार्यरत हैं तो वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में संभव हुआ था। यह औद्योगिक पैकेज अटल और धूमल की सरकार के समय 2002 में मिला था, मगर उसके बाद की कांग्रेस सरकार ने इसमें भी अड़ंगा लगाया। कांग्रेस भाजपा के हर विकास कार्यों को रोकने का भरसक प्रयास करती रही हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow