हिमाचल में बढ़ने लगे स्क्रब टायफस के मरीज , अस्पतालों में प्रतिदिन आ रहे दर्जनों  मामले

हिमाचल के साथ साथ सोलन जिला में भी स्क्रब टायफस के मामले बढ़ने लगे हैं। रोजाना 10 से 15 मामले स्क्रब टाइफस के सामने आ रहे हैं। सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की मानें तो स्क्रब टायफस के अधिक मामले ग्रामीण क्षेत्र से सामने आ रहे हैं। हर बार मानसून के बीच इस बीमारी से मरीजों की संख्या बढ़ती

Jul 23, 2023 - 16:20
 0  35
हिमाचल में बढ़ने लगे स्क्रब टायफस के मरीज , अस्पतालों में प्रतिदिन आ रहे दर्जनों  मामले

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  23-07-2023

हिमाचल के साथ साथ सोलन जिला में भी स्क्रब टायफस के मामले बढ़ने लगे हैं। रोजाना 10 से 15 मामले स्क्रब टाइफस के सामने आ रहे हैं। सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की मानें तो स्क्रब टायफस के अधिक मामले ग्रामीण क्षेत्र से सामने आ रहे हैं। हर बार मानसून के बीच इस बीमारी से मरीजों की संख्या बढ़ती है। ठीक इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। हालांकि सोलन अस्पताल में इस बीमारी के अधिक मामले आने की वजह यहां पर उपचार करवाने आने वाले मरीजों की बड़ी तादाद भी है। 
 
 
हास्पिटल में जिला सोलन के अलावा सिरमौर और शिमला के मरीज भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर स्क्रब टायफस के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कीट के काटने से शरीर पर फफोलेनुमा काली पपड़ी का निशान पड़ जाता है और कुछ ही समय में घाव बन जाता है। इसे स्क्रब टायफस कहते हैं। इसे बुश टायफस भी कहा जाता है। यह एक बीमारी है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। 
 
 
अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की माने तो बरसात के दिनों में स्क्रब टायफस के मामले बढ़ते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में अभी और मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि इन दिनों प्रदेश में मानसून सक्रिय है। ऐसे में मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। डॉक्टरों की मानें तो यह बीमारी फैलाने वाला कीट घर से लोगों को काट रहा है। डा. एसएल वर्मा चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ने बताया कि बरसात के मौसम में हर बार स्क्रब टायफस के मामले बढ़ते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। इन दिनों सोलन अस्पताल में रोजाना 8 से 10 मरीज स्क्रब टायफस से ग्रस्त पहुंच गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow