हिमाचल में धीमी पड़ी पर्यटन की रफ़्तार, अब टूरिज्म के होटलों में 15 सितंबर तक मिलेगी 50 फीसदी छूट

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को बड़ी छूट देने का निर्णय लिया है। अब पर्यटन विकास निगम अपने सभी होटलों में पर्यटकों को कमरे के किराए में निगम 50 प्रतिशत तक की छूट देगा। निगम द्वारा यह छूट तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है व यह ऑफर 15 सितंबर तक पर्यटकों को दिया जाएगा। पर्यटन विकास निगम ने यह निर्णय होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने को लेकर

Jul 23, 2023 - 16:18
 0  3
हिमाचल में धीमी पड़ी पर्यटन की रफ़्तार, अब टूरिज्म के होटलों में 15 सितंबर तक मिलेगी 50 फीसदी छूट
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 23-07-2023

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को बड़ी छूट देने का निर्णय लिया है। अब पर्यटन विकास निगम अपने सभी होटलों में पर्यटकों को कमरे के किराए में निगम 50 प्रतिशत तक की छूट देगा। निगम द्वारा यह छूट तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है व यह ऑफर 15 सितंबर तक पर्यटकों को दिया जाएगा। पर्यटन विकास निगम ने यह निर्णय होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने को लेकर लिया है। प्रदेश में गत दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते पर्यटन कारोबार पर काफी असर पड़ा है। प्रदेश में बारिश व भूस्खलन से कई हाईवे व संपर्क मार्गों को नुकसान हुआ है। 
 
 
इसके बाद बाहरी राज्यों से कम संख्या में ही पर्यटन प्रदेश का रुख कर रहे हैं। बारिश ने पर्यटन कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। पर्यटन निगम के पदाधिकारियों की मानें, तो प्रदेश में निगम के करीब 50 होटल हैं, जिनमें भारी बारिश के बाद ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक गिर गई है व इन दिनों करीब दस प्रतिशत ही ऑक्यूपेंसी शेष रह गई है। इससे निगम को आगामी दिनों में करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान है। नुकसान कम करने को पर्यटन निगम ने पर्यटकों के लिए यह ऑफर निकाला है। इसके बाद यदि मौसम साफ रहा, तो पर्यटन निगम का यह फॉर्मूला पर्यटकों की संख्या को बढ़ा भी सकता है। 
 
 
उधर, अमित कश्यप, एमडी एचपीटीडीसी ने बताया कि पर्यटन विकास निगम के सभी होटलों में कमरे के किराए में पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट 15 सितंबर तक रहेगी। पर्यटन निगम ने यह निर्णय होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने को लेकर लिया है। प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद शिमला, कुल्लू, मनाली, कसौली, चायल, धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में स्थित होटलों में कारोबार पर असर पड़ा है। होटल कारोबारियों का कहना है कि मानसून सीजन में 50 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी होटलों में रहती है, लेकिन बारिश के चलते कारोबार गिर गया है। होटलों में इन दिनों नाममात्र कमरे ही लग रहे हैं। इससे स्थानीय टैक्सी चालकों, दुकानदारों व ढाबा संचालकों के कारोबार पर भी असर पड़ा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow