बीड़ी के एक बंडल के लिए कर दी 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या , पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने खोला राज 

75 वर्षीय रिखीराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए जोगिंद्रनगर पुलिस ने हत्यारे को अपने जाल में फंसा कर जोगिंद्रनगर के एहजू से गिरफ्तार कर लिया जोकि यहां से किसी और स्थान पर भागने का प्रयास कर रहा था। जोगिंद्रनगर के डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि हत्या का आरोपी 29 वर्षीय अश्विनी कुमार है। वह मृतक के गांव का ही रहने

Jul 23, 2023 - 16:15
Jul 23, 2023 - 16:26
 0  74
बीड़ी के एक बंडल के लिए कर दी 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या , पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने खोला राज 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   23-07-2023
75 वर्षीय रिखीराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए जोगिंद्रनगर पुलिस ने हत्यारे को अपने जाल में फंसा कर जोगिंद्रनगर के एहजू से गिरफ्तार कर लिया जोकि यहां से किसी और स्थान पर भागने का प्रयास कर रहा था। जोगिंद्रनगर के डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि हत्या का आरोपी 29 वर्षीय अश्विनी कुमार है। वह मृतक के गांव का ही रहने वाला है। 
 
 
आरोपी और उसके अन्य तीन साथियों ने 19 जुलाई की रात्रि को इकट्ठे शराब पी और उसके बाद आरोपी के 3 अन्य साथी अपने-अपने घरों को लौट गए जबकि अश्विनी कुमार जब देर रात अपने घर को चला तो रास्ते में रिखीराम की दुकान के पास जाकर उसने रिखीराम को जगा कर बीड़ी का बंडल मांगा और इसी को लेकर इन दोनों में विवाद हो गया, जिस पर नशे में धुत्त अश्विनी कुमार ने डंडे से उसे पीटना शुरू किया। इस कारण रिखीराम की मौत हो गई। 
 
 
इस बीच अश्विनी कुमार अपने घर से फरार हो गया और उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। डीएसपी ने जोगिंद्रनगर पुलिस के एसएचओ निर्मल सिंह और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इनकी मेहनत के कारण ही यह सब संभव हो पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow