कार सवार ने युवक को उतारा मौत के घाट, बीच-बचाव में एक अन्य साथी घायल

Dec 10, 2023 - 13:06
 0  61
कार सवार ने युवक को उतारा मौत के घाट, बीच-बचाव में एक अन्य साथी घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     10-12-2023

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के चौकी कलोगा में देर रात हत्या की वारदात को अंजाम देने का समाचार प्राप्त हुआ है। मंडी जिले के धर्मपुर के चौकी कलोगा में शादी समारोह के बाद देर रात चार लोग घर लौट रहे थे।

इसी दौरान एक कार में दो लोग आए। उन्होंने रवि नाम पूछा और गले पर छुरे से हमला कर दिया। हमले में रवि की मौत हो गई, जबकि बचाव में आया एक युवक घायल हो गया।

फ़िलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow