वंदे भारत ट्रेन के साथ एचआरटीसी की सुविधा को जोड़ने के लिए निगम ने शुरू की कवायद  

वंदे भारत ट्रेन के साथ एचआरटीसी की सुविधा को जोड़ने के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम ने अंब रेलवे स्टेशन से पालमपुर और ऊना रेलवे स्टेशन से सुजानपुर के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना तैयार

Dec 10, 2023 - 12:56
 0  12
वंदे भारत ट्रेन के साथ एचआरटीसी की सुविधा को जोड़ने के लिए निगम ने शुरू की कवायद  

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     10-12-2023

वंदे भारत ट्रेन के साथ एचआरटीसी की सुविधा को जोड़ने के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम ने अंब रेलवे स्टेशन से पालमपुर और ऊना रेलवे स्टेशन से सुजानपुर के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना तैयार की है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इन बसों का संचालन वंदे भारत ट्रेन के समय सारणी के हिसाब से होगा। 

वर्तमान में निगम की तरफ से वंदे भारत ट्रेन के समय के हिसाब से किसी भी बस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में वंदे भारत से ऊना और अंब पहुंचने वाले यात्रियों को टैक्सी और ऑटो का सहारा लेकर बस अड्डे पर पहुंचना पड़ रहा है। इसके बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ता है।

वंदे भारत ट्रेन की समय-सारिणी के साथ बस सुविधा को जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कड़ी में अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से पालमपुर और ऊना से रेलवे स्टेशन ने सुजानपुर के लिए बस चलाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। 

ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन सुबह 10.35 पर पहुंचती है। इसके अलावा सुबह 10.52 पर अंब रेलवे स्टेशन पहुंचती है।वंदे भारत ट्रेन से पालमपुर और सुजानपुर के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा दिया है। मंजूरी मिलते ही बसोंं का संचालन करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow