उप मुख्यमंत्री ने नगनोली-ऊना बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्हिोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगनोली में 4.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजा भृतहिर मुख्याद्वार तथा नगनोली में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया

Mar 13, 2024 - 18:50
 0  6
उप मुख्यमंत्री ने नगनोली-ऊना बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   13-03-2024

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्हिोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगनोली में 4.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजा भृतहिर मुख्याद्वार तथा नगनोली में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने नगनोली से ऊना से तक चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। 

इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत देहलां में लगभग 7.15 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन भी किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नगनोली क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए एचआरटीसी बस सेवा को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बस नगनोली से प्रातः 8.15 बजे चलेगी तथ पंजावर-पंडोगा-भदसाली होते हुए प्रातः 9 बजे ऊना पहुंचेगी। एचआरटीसी की यह बस सांय 5.15 बजे ऊना से चलेगी और सांय 6 बजे नगनोली पहुंचेगी। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना के प्रत्येक घर को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में नगनोली पंचायत में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लोकार्पण किया गया। 

इस योजना के बनने से नगनोली पंचायत के लगभग 1208 लोगों को लाभ मिलेगा जिसमें तीन गांव नगनोली, नगनोली हार व लवाणा माजरा शामिल है। उन्होंने बताया कि देहलां में 7.15 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना निर्मित करके लोगों को समर्पित की गई है। इस योजना से देहलां अप्पर व देहलां लोअर पंचायतों के लगभग 8005 लोग लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, लीगल सैल अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, नगनोली प्रधान मेहताब ठाकुर, एससी सैल अध्यक्ष जसपाल जस्सा, प्रधान सुभद्रा व सुरेखा राणा, मंडल मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, एसई नरेश धीमान, एक्सिन पुनीत शर्मा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Kindly find enclosed th

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow