विकास को रिवर्स गियर में ले जाना कांग्रेस की आदत , मोदी ने देश को दिया मज़बूत नेतृत्व : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा की सरकार जाने के बाद यहां सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं। भाजपा जो विकास कार्य शुरू कर गई थी, कांग्रेस ने उसे भी रुकवाने का काम किया है। राज्य हो या देश कांग्रेस सदैव विकास की गाड़ी को रिवर्स गियर में ले जाती है। वहीं मोदी 3.0 में देश विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु टॉप गियर में यात्रा करने को तैयार है

Apr 28, 2024 - 19:09
 0  45
विकास को रिवर्स गियर में ले जाना कांग्रेस की आदत , मोदी ने देश को दिया मज़बूत नेतृत्व : अनुराग ठाकुर
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  28-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा की सरकार जाने के बाद यहां सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं। भाजपा जो विकास कार्य शुरू कर गई थी, कांग्रेस ने उसे भी रुकवाने का काम किया है। राज्य हो या देश कांग्रेस सदैव विकास की गाड़ी को रिवर्स गियर में ले जाती है। वहीं मोदी 3.0 में देश विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु टॉप गियर में यात्रा करने को तैयार है। इससे पूर्व अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर के जुखाला में हुए यात्री बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एम्स बिलासपुर के अधिकारियों व जिलाधिकारी से वार्तालाप कर दुर्घटना की जानकारी ली है तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 
अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर और धर्मपुर में चुनावी कार्यक्रमों के दौरान आज सर्वप्रथम भोरंज विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर अपने दिन की शुरुआत की। यहां से वे धर्मपुर विधानसभा और नादौन मंडल गए जहां उन्होंने पन्ना प्रमुखों के सम्मेलनों में भाग लिया। इसके पश्चात अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा में दो जनसभाएं की। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के विकास की बात करते हुए कहा कि भाजपा सदा ही विकास की बात और राजनीति करती है जबकि कांग्रेस विकास को रिवर्स गियर में जाना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। पहले हिमाचल प्रदेश में एक भी ढंग की रेलवे लाइन नहीं थी। हमने ऊना दौलतपुर चौक वाली रेल लाइन पूरी करवा दी। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन ऊना से चली जो मात्र 4:30 घंटे में दिल्ली पहुंचा देती है। इसके अलावा आज ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कोलकाता, नांदेड साहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा, इंदौर और महाकाल लोक तक की सीधी ट्रेनें हैं। 
लगभग 1800 करोड़ का एम्स अस्पताल बना दिया, 500 करोड़ का पीजीआई बना रहे हैं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी , हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज सब खुलवा दिया। धरमपुर विधानसभा में तो दो केंद्रीय विद्यालय हैं। आज हमीरपुर धरमपुर मंडी की सड़क ₹1200 करोड़ की लागत से बन रही है। यह सब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो अपना वोट बैंक साधने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सिर्फ एक समुदाय विशेष को बढ़ावा देने की कोशिश करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। 
अगर पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तो उसमें हिंदू , मुस्लिम , सिख , ईसाई सभी लोग हैं। इससे पता चलता है कि हमने कभी कोई भेदभाव नहीं किया। हिमाचल के अंब में जब हम रेलवे लाइन बनवा रहे थे तब उसके बगल में एक मस्जिद पड़ गई थी तब हमने लाखों रुपए अलग से खर्च कर वहां पुल बनवाया। हमने कभी भेदभाव नहीं किया। कांग्रेस देश को क्षेत्रवाद, भाषा और जाति के नाम पर बांटना चाहती है परंतु मोदी जी एक भारत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए कार्यरत हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow