जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के पक्ष में किया प्रचार, बोले देश को सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर भरोसा 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाली के सोलंग में आज मण्डी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनाव प्रचार एवं जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ़ मोदी की गारंटी चल रही है बाक़ी सब गारण्टियां बेकार

May 9, 2024 - 20:23
 0  78
जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के पक्ष में किया प्रचार, बोले देश को सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर भरोसा 

यंगवार्ता न्यूज़ - मनाली    09-05-2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाली के सोलंग में आज मण्डी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनाव प्रचार एवं जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ़ मोदी की गारंटी चल रही है बाक़ी सब गारण्टियां बेकार हैं। उन्होंने जो कहा वह किया। 

आगे भी जो जो कहा है अपने तीसरे कार्यकाल में करके दिखाएंगे। सत्तर साल से ऊपर के हर बुजुर्ग के फ्री इलाज की ज़िम्मेदारी भी अब नरेन्द्र मोदी ने ली है। देश के विकास की गति अब रुकने वाली नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र से भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन और आशीष प्राप्त हो रहा है। 

निश्चित तौर पर आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से कंगना ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगी और  नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौक़े  पर उनके साथ कंगना रनौत, पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow