बैलेट पेपर को लूटने का काम करने वाले लोग आज ईवीएम पर उठा रहे सवाल : योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दूसरे दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। योगी ने कहा कि 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं। 

Apr 27, 2024 - 19:18
 0  34
बैलेट पेपर को लूटने का काम करने वाले लोग आज ईवीएम पर उठा रहे सवाल : योगी 

न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ   27-04-2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दूसरे दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। योगी ने कहा कि 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं। 
 
 
उन्होंने बताया कि गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग आज ईवीएम को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। अब तक दो चरणों के चुनाव में रुझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम से जुड़े विवाद पर अपना फैसला सुना दिया है और कहा कि मतपत्रों से चुनाव नहीं होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow