मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने सीएम की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन  

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे

May 9, 2024 - 12:59
May 9, 2024 - 13:29
 0  76
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने सीएम की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    09-05-2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में  राजीव शुक्ला ने दावा किया  कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा अंतर से जीतेंगे। वहीं  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। 

सरकार गिराने का प्रयास किया था, अब उसका जबाव मिलेगा। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जिस प्रकार से आपदा प्रभावित स्थिति में रोल रहा है। 15 महीने का कार्यकाल, जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दे पर काम किया गया। इन तमाम मुद्दों को हम जनता की अदालत में रखेंगे। वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 4 जून को बॉक्स ऑफिस में भाजपा की फिल्म पिटेगी।  

मोहतरमा(कंगना) को मुद्दों की समझ नहीं है, हम सिर्फ मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी चुनावी जनसभाओं के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। कांगड़ा से प्रत्याशी आनंद शर्मा के नामांकन के बाद जोरावर स्टेडियम में चुनावी रैली होगी।  

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 10 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज के नामांकन पत्र दाखिल करने के समारोह में नूरपुर मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow