सम्प्रदाय व रंग भेद के आधार पर देश को तोड़ने का षड़यंत्र रच रही कांग्रेस : डॉ बिंदल

कांग्रेस नेतृत्व में पहले भी देश ने देश का विभाजन देखा है और एक बार फिर सम्प्रदाय व रंग भेद के आधार पर देश को तोड़ने का षड़यंत्र चल रहा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के साथ एक के बाद एक आधी कडि़यां जुड़ती जा रही

May 9, 2024 - 15:18
 0  79
सम्प्रदाय व रंग भेद के आधार पर देश को तोड़ने का षड़यंत्र रच रही कांग्रेस : डॉ बिंदल

जनता के पैसों पर अपने दोस्तों को करा रहे ऐशों-आराम मुख्यमंत्री सुक्खू :- देविन्द्र भूट्टों

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    09-05-2024

कुटलेहड़ विधानसभा से प्रत्याशी देविन्द्र कुमार भूट्टों ने आज पूरे दल-बल के साथ जन सभा में शक्ति प्रधान किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री एंव विधायक बिक्रम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री विरेन्द्र कंवर व भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहें। 

भूट्टों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुझे 14 महीने का कार्यकाल में कार्य करने का मौका मिला। उस 14 महीने के कार्यकाल में मेंने प्रयास किया कि सबको साथ लेकर चलूं, ईमानदारी से काम करूं, परन्तु किसी प्रकार का सहयोग मुख्यमंत्री सुक्खू से हमें नहीं मिला। अपने विधासभा क्षेत्र का विकास मात्र विधायक नीधि के माध्यम से जो हो पाया वो किया। 

कांग्रेस नेतृत्व में पहले भी देश ने देश का विभाजन देखा है और एक बार फिर सम्प्रदाय व रंग भेद के आधार पर देश को तोड़ने का षड़यंत्र चल रहा है। 
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के साथ एक के बाद एक आधी कडि़यां जुड़ती जा रही है। कांग्रेस सनातन विरोधी है, राम विरोधी है, कांग्रेस देश की एकता व अखण्डता को ताक पर रखकर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। 

भारत और हिमाचल की जनता अब यह जान चुकी है कि कांग्रेस मुद्दों से ध्यान भटका कर लोगों को झूठे लुभावने वायदे करके सत्ता प्राप्त करने का प्रयास कर रही है लेकिन अब जनता इनके झूठे प्रलोभनो के झांसे में नहीं आएगी।

हिमाचल देवभूमि है और यहां रहने वाले सनातनी हैं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम ऐसे व्यक्ति के साथ है जो हिंदू विचारधारा को हराने की बात करता हैं, सनातन पर प्रश्नचिन्ह लगाता हैं, ऐसे लोगों का सहयोग करने के लिए हमें कहा गया जो राम पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं, इसलिए हमने अपने अतंरआत्मा की आवाज़ सूनी और राज्यसभा चुनाव में हिन्दू विरोधी शक्तियों को धूल चटा दी।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के रूप में प्रदेश को एक सशक्त नेतृत्व केंद्र में मिला हैं। उनके प्रयासों से 69 करोड़ रूपये प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का मेरे क्षेत्र के विकास के लिए आया। कांग्रेस के लोगों को मैं बताना चाहता हूं जो बोलते थे की अनुराग ठाकुर ने क्या किया?, 

900 करोड़ का पुल भी अनुराग ठाकुर की देन हैं यह पूल हिंदुस्तान में पहले नंबर का जो पुल लखैली मंदली में बनेगा। उन्होंने कहा कि आज से पहले ऊना में मात्र एक या दो ट्रेनें चलती थी, लेकिन आज ऊना में 12 ट्रेनें चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow