सुधीर की सीएम सूक्खु को चुनौती- सीएम खुद आकर लड़ लें धर्मशाला से चुनाव 

कांग्रेस धर्मशाला से अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं दे पा रही है। वहीं धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को धर्मशाला से खुद चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की ऐसी हालत कर दी है। आज इन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहा

May 6, 2024 - 20:04
 0  37
सुधीर की सीएम सूक्खु को चुनौती- सीएम खुद आकर लड़ लें धर्मशाला से चुनाव 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    06-05-2024

कांग्रेस धर्मशाला से अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं दे पा रही है। वहीं धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को धर्मशाला से खुद चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की ऐसी हालत कर दी है। आज इन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। उनकी जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम कार्यकर्ताओं का भी सरकार और संगठन से मोहभंग हो गया है। 

संगठन के लोग भी इस बात को जानते हैं कि आज सरकार में तानाशाही चल रही है और ऐसी तानाशाह सरकार का कोई भी व्यक्ति हिस्सा नहीं बनना चाहता। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और अभी तक कांग्रेस धर्मशाला से अपना प्रत्याशी ही तय नहीं कर पाई है। ऐसी स्थिति में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को चाहिए कि वह खुद आकर यहां से चुनाव लड़ें। 

उन्हें अपनी जमीनी हकीकत का पता भी चल जाएगा और मुकाबला भी थोड़ा रोचक हो जाएगा। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि सरकार सत्ता में होने के बाद भी उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। इससे बड़ी शर्म की बात किसी भी सीएम के लिए और कुछ नहीं हो सकती। 

उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारी क्रशर मालिको को फोन कर पैसे की मांग कर रहे हैं और इसके सबूत भी हैं और वक्त आने पर इसे जारी भी किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow