मशहूर अभिनेत्री और अनुपमा सीरियल से जानी जाने वाली रुपाली गांगुली ने ज्वाइन की भाजपा
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और अनुपमा सीरियल से अनुपमा नाम से जानी जाने वाली रुपाली गांगुली अब सियासी पारी खेलने जा रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया
![मशहूर अभिनेत्री और अनुपमा सीरियल से जानी जाने वाली रुपाली गांगुली ने ज्वाइन की भाजपा](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_6631f60569f0b.jpg)
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली 01-05-2024
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और अनुपमा सीरियल से अनुपमा नाम से जानी जाने वाली रुपाली गांगुली अब सियासी पारी खेलने जा रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। यही नहीं, उनके साथ डायरेक्टर अमय जोशी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
दोनों ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अनुपमा का कहना है कि वह विकास के इस महायज्ञ में आहुति डालना चाहती हैं और राजनीति में कदम रख रही हैं। मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।
गौरतलब है कि रुपाली गांगुली इन दिनों अनुपमा सीरियल में काम कर रही हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग भी है। ऐसे में भाजपा ने भी मास्टर स्ट्रोक खेला है। उनके भाजपा में शामिल हो जाने से पार्टी को जरूर फायदा होगा।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)