इसरो ने दिया बड़ा अपडेट , लैंडिंग से दो दिन पहले चंद्रयान-3 ने भेजी चंद्रमा के नजदीक की तस्वीरें 

चंद्रयान 3 की लैंडिंग का हर कोई बेसबरी से इंतजार कर रहा है। चंद्रयान तीन चंद्रमा के काफी करीब पहुंच गया है और 23 अगस्त की शाम को यह सतह पर लैंड करेगा। लेकिन इससे पहले चंद्रयान 3 ने चांद की कुछ तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों को लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा के साथ खींचा गया

Aug 21, 2023 - 19:55
 0  115
इसरो ने दिया बड़ा अपडेट , लैंडिंग से दो दिन पहले चंद्रयान-3 ने भेजी चंद्रमा के नजदीक की तस्वीरें 

न्यूज़ एजेंसी - चेन्नई  21-08-2023
चंद्रयान 3 की लैंडिंग का हर कोई बेसबरी से इंतजार कर रहा है। चंद्रयान तीन चंद्रमा के काफी करीब पहुंच गया है और 23 अगस्त की शाम को यह सतह पर लैंड करेगा। लेकिन इससे पहले चंद्रयान 3 ने चांद की कुछ तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों को लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा के साथ खींचा गया है। 
यह तस्वीरें चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उस जगह की हैं जहां पर चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग होने वाली है। इसरो ने इन तस्वीरों को ‘एक्स’ पर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए इसरो ने लिखा ‘ये चांद के सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें हैं, जिसे लैंडर के खतरा जांच और बचाव कैमरे से खींचा गया है।
इस खास कैमरे के बारे में जानकारी देते हुए इसरो ने लिखा, ‘ये कैमरा नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है। इसे स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो द्वारा विकसित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow