राजनेता नहीं , व्यापारी है केएल ठाकुर , काम करवाने के बाद बिकाऊ विधायकों ने  सरकार की पीठ में घोंपा छुरा : सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के काले कारनामों के कारण नालागढ़ का नाम इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। यह इतिहास में पहली घटना है कि निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहे हैं। केएल बिके व्यापारी हैं, उन्होंने 14 महीने सारे काम करवाने के बावजूद कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा है। पूर्व विधायक की नीयत में लालच है , इसलिए वह बिक गए

Jul 1, 2024 - 20:01
Jul 1, 2024 - 20:09
 0  36
राजनेता नहीं , व्यापारी है केएल ठाकुर , काम करवाने के बाद बिकाऊ विधायकों ने  सरकार की पीठ में घोंपा छुरा : सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  01-07-2024
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के काले कारनामों के कारण नालागढ़ का नाम इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। यह इतिहास में पहली घटना है कि निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहे हैं। केएल बिके व्यापारी हैं, उन्होंने 14 महीने सारे काम करवाने के बावजूद कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा है। पूर्व विधायक की नीयत में लालच है , इसलिए वह बिक गए। कमल ख़रीद कर चुनाव लड़ रहे पूर्व निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता नहीं हैं। वह बिके हुए विधायकों को भाजपा टिकट देने से निराश हैं। मुख्यमंत्री ने ये बातें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किरपालपुर , रामशहर , नंड , स्वारघाट व गुरुकुंड में कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप बाबा के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। 
सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी को धोखा देकर भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए थे। राज्यसभा चुनाव के अगले दिन बजट पास होना था, लेकिन कांग्रेस के छह विधायक विधानसभा से गैरहाजिर रहे। उन्होंने भाजपा को अपना ईमान बेच दिया था। कांग्रेस विधायक व्हिप लागू होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिए गए, उसके बाद उपचुनाव हुआ जिसमें 6 में से 4 पूर्व विधायकों को जनता ने कड़ा सबक सिखाया और कांग्रेस को जीत दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केएल बिके के इस्तीफा देने से नालागढ़ का भाग्योदय हुआ है। हरदीप बाबा को जिताकर विधानसभा भेजिये इस विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल दी जाएगी। बाबा का बताया हर जायज काम होगा। 10 जुलाई को अपने की ताकत को बचाने के लिए मतदान करें। 
यह उप चुनाव भाजपा ने जनता पर थोपा , क्योंकि आपने निर्दलीय विधायक को 5 साल के लिए चुनकर भेजा था। उसने 14 महीने में ही इस्तीफ़ा क्यों दिया, क्योंकि ईमान बेचने के बाद उस पर इस्तीफा देने के लिए भाजपा का दबाव था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तुष्टिकरण की नहीं , जनता की सेवा की राजनीति करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि यह चुनाव कांग्रेस व भाजपा के बीच नहीं , बल्कि बिके हुए विधायक व कांग्रेस के बीच है इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करें। केएल ठाकुर तो अपने क्रशर की एनओसी के लिए आज भी लगे हैं , उन्हें जनहित से कोई लेना देना नहीं है। ज्यादा पैसों वालों की जल्दी बुद्धि भ्रष्ट होती है, केएल इसके उदाहरण हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow