तीन साल से लगातार विश्व के 2 फीसदी टॉप साइंटिस्ट में शुमार डॉ.पंकज अत्रि

13 नवंबर को मिलेगा  जापान में एएपीपीएस , डीपीपी यंग रिसर्चर अवार्ड , एप्लाइड प्लाज्मा पर शोध है डॉ.पंकज अत्री की , जापान की क्यू शू यूनिवर्सिटी में हैं एसोसिएट प्रोफेसर , नाहन के ब्वॉयज स्कूल से की जमा दो, नाहन कॉलेज से बीएससी

Oct 18, 2023 - 19:34
 0  48
तीन साल से लगातार विश्व के 2 फीसदी टॉप साइंटिस्ट में शुमार डॉ.पंकज अत्रि
तीन साल से लगातार विश्व के 2 फीसदी टॉप साइंटिस्ट में शुमार डॉ.पंकज अत्रि


 यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन

डॉ.पंकज अत्री ने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है जिसके कारण 13 नवंबर को जापान में उन्हें यंग रिसर्चर अवार्ड से नवाजा जा रहा है। यह न सिर्फ सिरमौर जिला बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गौरव की बात है। सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के नैना टिक्कर के समीप मछाड़ी गांव के डॉ. पंकज अत्री ने साबित कर दिया है कि परिश्रम व लग्न के आगे कोई भी कठिनाई नहीं टिकती है। डॉ. पंकज अत्रि यूं तो वर्ल्ड साइंटिस्ट में एक जाना पहचाना नाम है। चार बार वह वर्ल्ड के टॉप दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में आ चुके हैं। वर्ष 2017, 2020 से 2023 तक लगातार तीन वर्षों से वह इस सूची में हैं। डॉ. अत्री को 13 नवंबर 2023 को संगठन का एशिया पैसिफिक फिजिकल सोसाइटी ( एएपीपीएस ) - डिवीज़न ऑफ़ प्लाज्मा फिजिक्स ( डीपीपी ) यंग रिसर्चर अवार्ड (अंडर-40) के लिए हुआ है। 

 

डिवीजन ऑफ एप्लाइड प्लाज्मा फिजिक्स में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। इसकी हाल ही में घोषणा की गई है। इससे पिता जगदीश शर्मा, छोटे भाई अंकित अत्री और बहन निताशा अत्री खुश हैं और उसकी मेहनत व लग्न की प्रशंसा करते हैं। अब तक डॉ. पंकज के 130 पब्लिकेशन, 10 बुक चैप्टर और 7 पेटेंट हैं। डॉ. पंकज अत्री का जन्म हरियाणा के कालका में 9 मार्च 1983 को जगदीश शर्मा और माता  स्वर्गीय संतोष शर्मा के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल नाहन से हुई। मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका दाखिला नाहन के बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में  हुआ। वह नॉन मेडिकल विषय के छात्र थे। जमा दो के बाद डिग्री कॉलेज नाहन बीएससी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में एसएससी में प्रवेश लिया। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की वर्ष 2013 में पंकज अत्री की पीएचडी कंप्लीट होने के बाद उनका चयन साउथ कोरिया की कांगून यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक के रूप में हुआ। 

यहां सेवाकाल के दौरान उनका चयन जापान की सम्मानजनक फैलोशिप जेएसपीएस के लिए 2016 में हुआ। उनका चयन जापान की टॉप छटी और विश्व की 120 से 130 रैंक वाली क्यूशू यूनिवर्सिटी के लिए हुआ। उनकी रिसर्च लगातार नए आयाम छू रही थी। एक साल बाद ही वर्ष 2017 में उन्हें बेल्जियम की प्रतिष्ठित मैरी क्यूरी फैलोशिप फॉर यूरोपियन यूनिवर्सिटी मिली। वहां से दो साल के लिए बेल्जियम चले गए। उनकी शोध एप्लाइड प्लाज्मा का उपयोग कैंसर की लाइलाज बीमारी में भी होता है। दो साल की फैलोशिप कंप्लीट करने के बाद वह दोबारा जापान की क्यूशू यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर बन गए। वर्तमान में वह इसी यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

डॉ.पंकज अत्री ने बताया कि उनके कई पेटेंट हैं। एक पेटेंट पर यूरोनियन कंपनी से बातचीत चली है। उन्होंने बिना केमिकल के फर्टिलाइजर तैयार किया है। यूरोप के लोग इसको लेकर उत्साहित हैं। हिमाचल सरकार की भी नेचुरल फार्मिंग में यह फर्टिलाइजर काम आ सकता है। जैसे हम यूरिया या कैन का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें केमिकल होता है। उनकी रिसर्च में जो फर्टिलाइजर होगा उससे खेतों में नाइट्रोजन की मात्रा में 40 से 50 फीसदी तक की  वृद्धि होगी। यदि सरकार चाहेगी तो वह भारत को भी यह तकनीक दे सकते हैं। इसके अलावा उनके शोध जारी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow