लाहौल के जकशांग नाला में हिमस्खलन,कोकसर का संपर्क कटा,वाहनों की आवाजाही बंद

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य जगह बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहा। लाहौल के जकशांग नाला में हिमस्खलन से कोकसर का संपर्क कट गया

Apr 30, 2024 - 10:40
 0  48
लाहौल के जकशांग नाला में हिमस्खलन,कोकसर का संपर्क कटा,वाहनों की आवाजाही बंद

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू      30-04-2024

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य जगह बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहा। लाहौल के जकशांग नाला में हिमस्खलन से कोकसर का संपर्क कट गया है। बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग भी सभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। 

अटल टनल और लाहौल घाटी में रविवार रात से जारी बर्फबारी का दौर सोमवार को भी चला। धुंधी से साउथ पोर्टल तक सड़क पर बर्फ की परत जम गई है। वाहनों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा रहा है। चंबा-साहो मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद बन्नू पहाड़ दरकने से दो बाइकों और दुकानों को क्षति पहुंची। 

प्रदेश में बदले मौसम से अधिकतम तापमान में आठ से दस डिग्री की कमी दर्ज हुई है। प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 5 मई तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow