मनाली के होटल में महिला की हत्या,आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव, पुलिस ने दबोचा 

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला और पुरुष 13 मई को मनाली आए थे। आधार कार्ड के अनुसार दोनों की पहचान विनोद और शीतल के रूप में हुई

May 16, 2024 - 11:02
 0  128
मनाली के होटल में महिला की हत्या,आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव, पुलिस ने दबोचा 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     16-05-2024

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला और पुरुष 13 मई को मनाली आए थे। आधार कार्ड के अनुसार दोनों की पहचान विनोद और शीतल के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम विनोद मनाली से लौटने लगा और होटल से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए गाड़ी मंगवाई। जाते वक्त वह अकेला था। एक बैग को गाड़ी की डिक्की में डालते समय स्टाफ को यह काफी वजनी लगा। 

इसके बाद शक होने पर होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। तलाशी लेने पर बैग में शीतल का शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू भी कुछ देर में मनाली पहुंच रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow