गोलीकांड मामला : मुख्य आरोपी व पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर पुलिस गिरफ्त में 

बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर हुए गोलीकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Jun 27, 2024 - 11:11
 0  224
गोलीकांड मामला : मुख्य आरोपी व पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर पुलिस गिरफ्त में 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    27-06-2024

प्रदेश के जिला बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर हुए गोलीकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को कोर्ट परिसर के बाहर से पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की है। 

बता दें कि मुख्य आरोपी को प्रदेश हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली थी। हाईकोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के उपरांत आरोपित को दिनांक 27 जून यानी गुरूवार सुबह 10 बजे तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। 

डीएसपी मदन धीमान ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया आरोपी से पूछताछ चल रही है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि बीते 20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर गोलियां चली थीं। पुलिस की जांच में गोलीकांड का मुख्य आरोपी पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर निकला। 

इस सम्बंध में बिलासपुर के एसपी विवेक चहल ने पत्रकार वार्ता के जरिये खुलासा किया था। गोलीकांड के मुख्य आरोपी शूटर सन्नी गिल ने पुलिस पूछताछ में पुरंजन का नाम उगलते हुए कबूला था कि उसने सारी साजिश रची थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow