सिरमौर कला संगम के 65वें महा अलंकरण राष्ट्रस्तरीय समारोह में 11 विशिष्ट जनो को मिला सम्मान

हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के 65 में राष्ट्रीय महा अलंकरण समारोह में देश प्रदेश  के 11 विशिष्ट जनों को उनके समाज मे उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजित समारोह में समानित किया गया

Jun 29, 2024 - 15:53
 0  19
सिरमौर कला संगम के 65वें महा अलंकरण राष्ट्रस्तरीय समारोह में 11 विशिष्ट जनो को मिला सम्मान

डीआईजी सौम्या साम्बशिवन ने की मुखय अतिथि के तौर पर शिरकत

यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर    29-06-2024
 
हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के 65 में राष्ट्रीय महा अलंकरण समारोह में देश प्रदेश  के 11 विशिष्ट जनों को उनके समाज मे उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजित समारोह में समानित किया गया। रेणुकाजी के बायरी वशिष्ठ आश्रम में आयोजित महा अलंकरण समारोह में डीआईजी सौम्या साम्बशिवन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। 

वही उन्होंने सिरमौर कला संगम की साहित्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा इत्यादि विद्गाओं की लौ को जीवंत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इस क्रम को जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ मदन झालटा व कपिल शर्मा जैसे कलाकारों ने लोक संगीत के माध्यम से कार्यकम में जंहा समा बांध दिया, वंही भव्य कार्यकम की अध्यक्षता प्रतिकुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉ महावीर प्रशाद द्वारा की गई। 

जबकि विभाग अध्यक्ष संस्कृत विभाग पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉक्टर मनोहर लाल आर्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे इस दौरान यहां राम महिमा विशेषांक  का भी विमोचन किया गया। 

वहीं साहित्य, समाज सेवा ,लोक सेवा, चिकित्सा सेवा, बाल सेवा इत्यादि विधाओं में 11 विशेष जनों को महाराजा राजेंद्र प्रकाश, डॉक्टर वाईएस परमार व आचार्य वशिष्ठ पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow