बिहार के बाद अब इस राज्य में गिरा निर्माणाधीन पुल , पहली ही बारिश में धराशायी हुआ ब्रिज

बिहार के बाद अब झारखंड में भी निर्माणाधीन पुल के गिरने का मामला सामने आया है। पुल गिरने की यह घटना गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में पेश आई है। यहां अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर धंस गया जिससे गार्डर टूटा और देखते ही देखते पुल जमींदोज हो गया

Jun 30, 2024 - 20:00
 0  13
बिहार के बाद अब इस राज्य में गिरा निर्माणाधीन पुल , पहली ही बारिश में धराशायी हुआ ब्रिज
 
न्यूज़ एजेंसी - रांची  30-06-2024

बिहार के बाद अब झारखंड में भी निर्माणाधीन पुल के गिरने का मामला सामने आया है। पुल गिरने की यह घटना गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में पेश आई है। यहां अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर धंस गया जिससे गार्डर टूटा और देखते ही देखते पुल जमींदोज हो गया। 
यह पुल फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर कारी पहरी गांव में अरगा नदी के ऊपर बनाया जा रहा था जो मानसून की पहली ही बारिश में धराशायी हो गया। दरअसल यहां शनिवार शाम को हुई भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी के तेज बहाव में पुल का पिलर धंस गया जिससे गार्डर टूटकर गिर गया। 
वहीं, एक अन्य पिल भी टेढ़ा हो गया है। इसके बाद तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन पुल का गार्डर टूट कर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण साढ़े पांच करोड़ की लागत से करवाया जा रहा था। बता दें कि इससे पहले बिहार में बीते 11 दिनों के अंदर पांच पुल जल समाधि ले चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow