रामनवमी पर  बंगाल में  हिंसा , झांकी पर हुए हमले में 20 लोग घायल , उपद्रवियों ने की सरेआम लूटपाट

बंगाल में रामनवमी फिर हिंसा हुई है। मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर बम फेंकने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में 20 लोग जख्मी हो गए , जिसमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है

Apr 18, 2024 - 10:46
 0  41
रामनवमी पर  बंगाल में  हिंसा , झांकी पर हुए हमले में 20 लोग घायल , उपद्रवियों ने की सरेआम लूटपाट


न्यूज़ एजेंसी - कोलकाता  18-04-2024

बंगाल में रामनवमी फिर हिंसा हुई है। मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर बम फेंकने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में 20 लोग जख्मी हो गए , जिसमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
कथित तौर पर कई दुकानों में खुलेआम लूटपाट की गई है। रामनवमी जुलूस के दौरान शक्तिपुर के अलावा जिले के माणिक्य हार इलाके में भी हमला किया गया। माणिक्य हार इलाके में कई दुकानों में लूटपाट की गई है। उपद्रवियों पर रामनवमी जुलूस पर हमला करने का आरोप है। शक्तिपुर में घर की छत से उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। 
इतना ही नहीं जुलूस को निशाना बनाकर बम भी फेंके गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। बाकी को स्थानीय कर्णसुवर्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इलाके में बेहद तनाव की स्थिति है। भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow