कांग्रेस सिर्फ भाजपा को गाली देकर मांग रही वोट,बीते 15 माह का कार्यकाल निराशा व हताशाजनक : डॉ बिन्दल

भाजपा के प्रदेश के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस को आधे हाथों लिया है कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत मंत्री सिर्फ और सिर्फ भाजपा को गाली देकर वोट मांगने का काम कर रहे

May 1, 2024 - 13:15
 0  19
कांग्रेस सिर्फ भाजपा को गाली देकर मांग रही वोट,बीते 15 माह का कार्यकाल निराशा व हताशाजनक : डॉ बिन्दल

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    01-05-2024

भाजपा के प्रदेश के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस को आधे हाथों लिया है कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत मंत्री सिर्फ और सिर्फ भाजपा को गाली देकर वोट मांगने का काम कर रहे हैं। 

बीते 15 माह में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। डॉ राजीव बिंदल जिला सिरमौर के संगड़ाह में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के पश्चात मीडिया से रूबरू हो रहे थे। 

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बीते 15 माह का कांग्रेस सरकार का कार्यकाल आज तक का सबसे निकम्मा एवं निराशाजनक व हताशाजनक कार्यकाल रहा है । एक भी उपलब्धि बीते 15 माह में कांग्रेस सरकार हासिल नहीं कर पाई है। अब लोकसभा चुनाव व विधानसभा के उपचुनाव में केवल मात्र भाजपा के नेताओं व कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को गाली देने का काम कर रही है। 

लेकिन अब जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल विकास के नाम पर गरीब कल्याण के नाम पर महिला कल्याण के नाम पर लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow