स्कूली बच्चों ने डांस परफॉर्म व रैली के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में दिया संदेश 

राजकीय उच्च पाठशाला पौका के विद्यार्थियों को सतत शिक्षक समुदाय के साथ जुड़ने का अवसर मिला। विद्यालय के विधार्थियों  एक प्रोजेक्ट  (ज़ीरो वेस्ट प्लास्टिक) पर कार्य कर रहे

May 1, 2024 - 16:49
 0  17
स्कूली बच्चों ने डांस परफॉर्म व रैली के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में दिया संदेश 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    01-05-2024

राजकीय उच्च पाठशाला पौका के विद्यार्थियों को सतत शिक्षक समुदाय के साथ जुड़ने का अवसर मिला। विद्यालय के विधार्थियों  एक प्रोजेक्ट  (ज़ीरो वेस्ट प्लास्टिक) पर कार्य कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यालय परिसर में और समुदाय में जागरूकता फैलाई  ताकि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक वे सारी वस्तुएं होती हैं। जिनका एक बार इस्तेमाल करते हैं और फिर उसे फेंक देते हैं। इस तरह से धरती के ऊपर कचरा  बहुत अधिक मात्रा में बढ़ रहा है इसका पर्यावरण और मानव के स्वास्थ्य के ऊपर गहरा असर पड़ रहा है‌। 

विद्यार्थियों रितिका, शिवानी, कामना, अदिति,कुंजन, इशिका कांवयश आयूष तिशना आदि ने डांस परफॉर्म करके और एक रैली द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में संदेश दिया।  

मुख्यध्यापिका पवन बाला ने समुदाय में जाकर साथ में रुपा चौहान, रविंद्र कुमार , सुदेश कुमार और बलदेव सिंह गांव की महिला मंडल के साथ मिले उनके साथ इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया की सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना है आप जिस गांव में रहते हैं बहुत सुंदर चारों तरफ पहाड़ सुंदर पेड़ पौधे और ठंडी हवाएं चलती हैं। 

गांव की सुंदरता को बनाए रखने के लिए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना है। प्लास्टिक के कचरा को इस गांव में बढ़ने से रोकना है। जब आप लोग बाजार जाते हैं तो थैला घर से  लेकर जाए और बाजार से किसी भी प्रकार का प्लास्टिक घर लेकर ना आए। 

इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान ममता देवी उप प्रधान बबली देवी, ‌‌सीमा देवी,सुनीता देवी, ममता देवी,रेखा देवी,सुरतों देवी, सरिता देवी, नरेन्द्र शर्मा तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow